अमेठी

डॉ अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस आज

रात में ही लखनऊ रवाना हुए बसपा कार्यकर्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बसपा कार्यकर्ताओं के लखनऊ जाने का क्रम शुरू हो गया है। शुक्रवार को शाम की ट्रेन से अमेठी, गौरीगंज,जायस, मुसाफिर खाना और जगदीशपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता सामाजिक परिवर्तन स्थल लखनऊ के लिए रवाना हुए।
सामाजिक परिवर्तन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल मुख्य अतिथि हैं। यहां पूर्वांचल के 12मंडलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं को प्रेरणा केंद्र गौतम बुद्ध नगर में बुलाया गया है। यहां रैली को बसपा सुप्रीमो मायावती के सम्बोधित करने की संभावना है।
अमेठी से विधानसभा प्रभारी शमशेर कुमार बौद्ध के साथ कार्यकर्ताओं का एक दल पैसेंजर ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हो गया है। सेक्टर अध्यक्ष जिया लाल बौद्ध सेक्टर सचिव राजू, सेक्टर अध्यक्ष राजाराम, जोन प्रभारी त्रिभुवन गौतम , बबलू मौर्य, प्रकाश,दीपू आदि साथ गये हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button