बरेली
PET परीक्षा को लेकर बरेली जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आगामी PET परीक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने संयुक्त रूप से स्टेशन के प्लेटफार्मों पर गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई तथा आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की गई। अधिकारियों ने स्टेशन पर मौजूद अभ्यर्थियों से संवाद कर उनके ठहरने और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के साधनों के बारे में जानकारी ली और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सतर्क रखने, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी, सीओ सिटी प्रथम सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



