पाकुड़

गैस सिलेंडर चोरी कांड का उद्वेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार

Gas cylinder theft case solved, three accused arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के समीप स्थित खालिद अंसारी की चाय दुकान से 2 दिसंबर 2025 को हुए गैस सिलेंडर चोरी मामले का पुलिस ने सफल उद्वेदन कर लिया है। इस संबंध में नगर थाना में विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस लगातार अनुसंधान कर रही थी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने इस कांड में संलिप्त तीन व्यक्ति विक्की मंडल (फरक्का थाना, पश्चिम बंगाल), शाहनवाज अंसारी उर्फ मामा (पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र) तथा मुखतार शेख (पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक गैस सिलेंडर और एक चूल्हा भी बरामद किया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कांड के उद्वेदन में लगी छापेमारी टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी बबलू कुमार ने किया। टीम में पु०अ०नि० बलवंत दुबे, स०अ०नि० अरुण ठाकुर सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button