झुंझुनू
काजड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक मंजू तंवर ने संभाला कार्यभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं सूरजगढ़। पंचायत समिति की ग्राम पंचायत काजड़ा की निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक मंजू तंवर ने उच्च न्यायालय के आदेशानुसार ग्रामीणों की मौजूदगी तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने पर पंचायतवासियों के द्वारा मंजू तंवर प्रशासक का माल्यार्पण व साफा पहनाते हुए अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत मंजू तंवर ने कहा कि सच्चाई प्रताड़ित हो सकती है, लेकिन पराजित नहीं हो सकती। यह आप सभी के विश्वास एवं आशीर्वाद की जीत है। आप सभी के आशीर्वाद व सहयोग से मुझे पाँच वर्ष पंचायत की सेवा करने का सरपंच के रूप में कार्यकाल मिला। मैने पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण के साथ पंचायत की सेवा की है। सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गाँधी व समाजसेवी भरत नागवान ने कहा कि मंजू तंवर के रूप में ग्राम पंचायत काजड़ा को कुशल नेतृत्व मिला, जिसके कारण पंचायत का चहुंमुखी विकास हुआ है। गरीब व असहाय लोगों के घर-घर जाकर योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया है। इस अवसर पर भगवती प्रसाद स्वामी, कैलाश नागवान, भीम सिंह शेखावत, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गाँधी, भरत नागवान, नाहर सिंह शेखावत, शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद सैन, मदन सिंह तंवर, राय सिंह शेखावत, होशियार सिंह सिंगाठिया, अनिल जांगिड़, अशोक कुमावत, कपिल गुर्जर, अक्षय शर्मा, प्रताप सिंह तंवर, सुभाष सिंह शेखावत, धीर सिंह नायक, लक्ष्मीकांत जोशी,विकास मारवाल, चंद्रकला, निवर्तमान पंच उषा देवी, सम्पत देवी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासक मंजू तंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।



