गाजियाबाद

लोनी को बड़ी सौगात: NH-709B के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यकरण के लिए 32.65 करोड़ की स्वीकृति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी (गाज़ियाबाद)। लंबे समय से उपेक्षित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 709B के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यकरण का रास्ता अब साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष, लखनऊ को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुदान संख्या 58 के तहत इस मार्ग के निर्माण के लिए 32 करोड़ 65 लाख 39 हजार रुपये की राशि स्वीकृत करते हुए अवमुक्त कर दी गई है।
यह स्वीकृति मिलने के साथ ही ऐलंबे समय से बदहाली की शिकार लोनी डिपो से लेकर पाभी सादकपुर पुस्ते तक
इस सड़क के पुनर्निर्माण और बेहतर विकास कार्यों की उम्मीदें अब साकार होने जा रही हैं।
सोशल मीडिया और जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा में रहा मुद्दा
लोनी की यह सड़क पिछले कई वर्षों से खराब स्थिति, जलभराव, बड़े-बड़े गड्ढों और उड़ती धूल के कारण लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई थी। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मों से लेकर स्थानीय अख़बारों तक, इस मुद्दे ने लगातार सुर्खियों में जगह बनाई।
कई बार नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक के बीच इस विषय को लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी होते रहे, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई थी।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर के प्रयासों को मिला परिणाम
स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस सड़क को लेकर लगातार सरकार और विभागीय स्तर पर प्रयास किए। अंततः उनके प्रयास सफल हुए और शासन ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दे दी।
विधायक गुर्जर ने जैसे ही फेसबुक लाइव के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को इस स्वीकृति और धनराशि जारी होने की जानकारी दी, क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
स्थानीय नागरिकों में राहत
इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं और इसके खराब होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार दुर्घटनाएँ भी सामने आईं।
स्वीकृति की खबर मिलते ही लोगों ने संतोष जताया और उम्मीद व्यक्त की कि अब जल्द ही विकास कार्य शुरू होकर रास्ता बेहतर और सुरक्षित बनेगा
अगला कदम: निर्माण की प्रक्रियाएँ शुरू होंगी
अब धनराशि जारी होने के बाद निर्माण और निविदा प्रक्रिया के तहत तकनीकी चरण जल्द ही शुरू होने की संभावना है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
यह परियोजना पूरी होने के बाद न सिर्फ आवागमन सुगम होगा बल्कि लोनी के विकास और सौंदर्य में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button