कानपुर

उद्यमी कार्तिक कपूर ने श्रमिकों एवं जरूरतमंदों में कम्बलों का वितरण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर :  दादा नगर स्थित कोआपरेटिव इन्डस्ट्रियल इस्टेट यूथ विंग’’ के युवा उद्यमी सदस्यों द्वारा कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय में श्रमिकों एवं जरूरतमंदों को कम्बलों का वितरण किया गया। युवा उद्यमी कार्तिक कपूर ने बताया कि ‘‘कोआपरेटिव इन्डस्ट्रियल इस्टेट यूथ विंग के गठन का उद्देश्य नवोदित उद्योगों और युवा उद्यमियों के नवाचार को प्रोत्साहित करना है, जिससे नवोदित युवा उद्यमियों को दिशा, सहयोग और मंच प्राप्त हो सके। इसी के साथ सामाजिक समरसता और सद्भाव के लिये जो भी संभव होगा,उनकी टीम सदैव तत्पर रहेगी। इस अवसर पर कोआपरेटिव इन्डस्ट्रियल इस्टेट यूथ विंग से निखिल खन्ना,सौम्या टकरू,दामिनी मिश्रा,अभिजीत सिंह,अभिषेक कपूर,आदित्य गुप्ता, अफजाल अहमद,अजय सिंह मन्नी,आकाश मेहदीरत्ता,अमन अग्रवाल,अमन सिंह,अमित समतानी, आनन्द सचान,अनीश कपूर,अंकित बहल,अंकुर नरूला,अंश कपूर,अंशुल अरोड़ा मन्नू,अनुज खुराना, अनुज मिश्रा,अनुज सिंह,विवेक कुशवाहा, वाजिद अकबर, वारिस अकबर,यश अग्रवाल,युवराज अजय कपूर आदि ने इस पुनीत कार्य में सहभागिता रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button