भोपाल
मप्र आबकारी कास्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट 15 दिसंबर तक जारी हो सकता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भोपाल : मध्यप्रदेश आबकारी आरक्षक भर्ती 2025 का रिजल्ट का इंतजार इस महीने ख़त्म हो सकता है सूत्रों की माने तो कर्मचारी चयन मंडल एमपी आबकारी आरक्षक भर्ती का रिजल्ट 15 दिसंबर तक जारी हो सकता है आपको बता दे आबकारी आरक्षक भर्ती की परीक्षाएं 9 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी एग्जाम समाप्त होते ही इसकी आंसर की भी जारी कर दी गई थी अब इसका रिजल्ट जारी होना है एमपीईएसबी ने इस भर्ती अभियान के तहत कुल 253 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने इस बार अब तक 8 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया है। इनमे से सिर्फ 4 के परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं, जबकि कर्मचारी चयन मंडल ने साल की शुरुआत में 15 भर्ती परीक्षाएं कराने का टारगेट तय किया था। अब इनमें से कुछ भर्ती परीक्षाएं अगले साल आयोजित हो पाएंगी। कर्मचारी चयन मंडल का परीक्षा कैलेंडर हर साल गड़बड़ा जाता है। इससे परीक्षा परिणाम जारी होने में भी देरी होती है। इसका असर पूरी भर्ती प्रक्रिया पर पड़ता है। जल्द ही एमपी आबकारी आरक्षक भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी हो सकता है



