ललितपुर

भारत के विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव : प्राचार्य

विकसित भारत मिशन का औपचारिक शुभारंभ

विकसित भारत युवा कनेक्ट-2047 कार्यशाला नेमवि में सम्पन्न
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय के तुलसी सभागार में युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत युवा कनेक्ट-2047 कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य ने कहा कि विकसित भारत मिशन का औपचारिक शुभारंभ भारत के विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह मिशन भारत को अपनी पूरी क्षमता दिखाने और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त करने का अवसर देता है, जो भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने का प्रतीक होगा। अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में तेजी से हो रही प्रगति को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि यह लक्ष्य निर्धारित समय में प्राप्त किया जा सकता है। विकसित भारत का सपना हर भारतीय के मन में बसता है। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली से प्रतिनिधि के रूप में युवा आइकॉन अनिल कुमार ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत वह सपना है जिसे पूरा करने की चाह हर भारतीय के दिल में है। यह एक ऐसे समृद्ध राष्ट्र की कल्पना करता है, जहाँ लोगों को अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित माहौल मिले। इस दौरान एनएसएस लखनऊ से आये रोशन सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग प्रो.अनिल सूर्यवंशी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.सुधाकर उपाध्याय, नोडल अधिकारी डा.ओ.पी. चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान आरएमव्ही के कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार, साधना नांगल, डा.वंदना याज्ञिक, नरेन्द्र सिह बुन्देला, गंगाराम, प्रो.अनिल सूर्यवंशी, हिमांश धर द्विवेदी, डा.हरीशचंद्र दीक्षित, डा.सुधाकर उपाध्याय, डा.संजीव कुमार शर्मा, डा.सूबेदार यादव, डा.दीपक पाठक, डा.राजेश तिवारी, डा.अवनीश त्रिपाठी, डा.बलराम द्विवेदी, डा.लक्ष्मीकांत मिश्रा, डा.जगत कौशिक, इं.सौरभ श्रीवास्तव, डा.राजीव निरंजन, इं.विपिन शुक्ला, डा.सुनील शुक्ला, डा.गीरेन्द्र सिंह, डा.संतोष सिंह, डा.सत्यदेव, सुकपाल, डा.वर्षा साहू, कविता पैजवार, श्वेता आनन्द, डा.प्रीति सिरौटिया, डा.रजनी चौबे, डा.जगवीर सिंह, रोहित वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, डा.अनूप दीक्षित, डा.पराग कुमार, मनीष वर्मा, राहुल पस्तोर, विवेक पाराशर, फहीम बख्श, धुव्र किलेदार, जयंत चौबे, अंकित चौबे, रमेश पाल, कमलेश प्रजापति, राकेश प्रजापति, सुरेश, अनिल, रामसेवक, कामता प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहें। छात्र-छात्राओं में सीता, गीता, राधा, मानसी पाटकर, नैन्सी पाटकर ने महत्वपूर्ण प्रस्तुतियां दी। संचालन डा.सुधाकर उपाध्याय ने व आभार कार्यक्रम अधिकारी मनीष कुमार ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button