खैरथल

जिला बचाओ संघर्ष समिति का धरना 130 वें दिन भी रहा जारी 

धरनार्थी बोले संवेदनशील नही है भजनलाल सरकार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल : खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदल कर भृतहरी नगर करने और जिला मुख्यालय को अन्य जगह ले जाने की मंशा के विरोध मे खैरथल मे चल रहा धरना130वें दिन भी जारी रहा

धरना स्थल पर जिले के विभिन्न स्थानों के लोग अपना समर्थन जताने आते है आज भी बड़ी संख्या मे आम लोग पहुंचे बातचीत मे बताया हर गांव मे धरने की चर्चा है और लोग मन से चाहते है कि खैरथल मे ही मुख्यालय रहे यहां जिले के लोग किसी ना किसी काम से आते रहते है बड़ी मण्डी है,रेलवे स्टेशन जिले के बीच की लोकेशन में है तो सुविधा खैरथल मे रहेगी अन्य स्थानों पर ना रेल है ना अन्य यातायात के साधन है आने जाने मे कितना पैसा व समय बर्बाद होगा ये सरकार के नुमांदे समझ नही पा रहे या फिर कोई ओर व्यकि्त गत फायदा लेने के लिए नाम व मुख्यालय बदलने की बाते हो रही है जनता के समझ के बाहर है ऐसे मे धरना करना जरूरी नही मजबूरी है जनता की
विक्की चौधरी ने बताया एक ओर सरकार दूसरी वर्षगाठ मना रही है और सरकार को संवेदनशील, सरकार का दावा किया जा रहा है दूसरी ओर एक सौ तीस दिन से जनता धरना-प्रदर्शन कर रही है सरकार जनता की कोई सुनवाई नही कर रही हैं यह दोहरा चरित्र नही ?
आज धरने पर गिरीश डाटा, विक्की चौधरी, रामचंद्र  कामरेड, महेंद्र जांगिड़, मांगेराम चौधरी,सुल्तान सिंह, कप्तान चौधरी,श्यामलाल शर्मा,वेदप्रकाश कौशिक,, ,महेश वासु,अभिषेक ,विजय छागाणी, रविकांत जोशी, अनील रोहिल्ला दीपक चौधरी निक्की देवी वीरसिंह ढिल्लन तोताराम रांडवा नेकीराम खैरथल तेजवीर यादव सनौली रामकिशन बाबूजी जाट बहरोड सुबह सिंह पटवारी भांगड़ा रामेशवर कानुगो खुर्शीद खान, मांगेराम चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button