ललितपुर
बुन्देली गौरव सम्मान समारोह का आयोजन आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। श्रीलंका में सम्पन्न हुये अन्तर्राष्ट्रीय सहकारी संघ (आईसीए) के निर्वाचन में निर्विरोध निर्वाचित होकर भारतीय सहकारी आंदोलन का स्वर्णिम अध्याय लिखने वाले कृभको चेयरमेन/अन्तर्राष्ट्रीय सहकारी संघ के अध्यक्ष डा.चन्द्रपाल सिंह यादव (पूर्व सांसद) का ललितपुर के झांसी रोड स्थित अमर पैलेस में भव्य सम्मान समारोह एवं सहकारित सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में डा.चन्द्रपाल सिंह यादव को बुन्देली गौरव सम्मान से नवाजा जायेगा। अपराह्न 1 बजे से शुरू होने वाले आयोजन की जानकारी देते हुये पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव ने सभी आमंत्रित अतिथियों, बुद्धिजीवियों, विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, स्वयं सेवी एवं सहकारिता संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।