गोड्डा

जल जांच का कीट के माध्यम से प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेहरमा। मेहरमा प्रखंड सभागार में जल जीवन मिशन तहत सभी जलसहिया को एफटीके किट (फील्ड टेस्ट किट) के माध्यम से जल जांच एवं जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण विषय पर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जल जांच का कीट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण का आयोजन जिला समन्वयक IEC एवं प्रखंड कनीय अभियंता की अध्यक्षता में की गई। जल गुणवत्ता विषय के प्रशिक्षण में सभी जलसहिया को प्रशिक्षण के दौरान श्री शत्रुघ्न प्रसाद,ज़िला समन्वयक आईईसी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गोड्डा के द्वारा बताया गया कि निरंतर जल जाँच कर पोर्टल WQMIS पर जल जाँच परिणाम को अपलोड़ किया जाना है। सभी जलसहिया अपने-अपने गांव के हर माह 16 जल स्रोतों का एफ टी के किट के माध्यम से जल जांच करेंगी। जल जांच करने उपरांत जलसहिया अपने-अपने गांव का जल जांच प्रतिवेदन WQMIS में अपलोड भी करें। आज जितने जलसहिया के द्वारा प्रशिक्षण लिया गया है, वो इस सप्ताह में ऑनलाईन WQMIS पोर्टल में प्रविष्टि अवश्य कर ले। कनीय अभियंता, के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत सभी अवयवो पर प्रशिक्षण के क्रम में पानी समिति का खाता खोलने, झारजाल में माहवार निर्धारित कार्य की प्रविष्टि, योजनाओं का हैंडओवर, संचालन आदि की जानकारी दी गई।  प्रशिक्षण में संजीव कुमार, लैब सहायक-II एवं निलेश कुमार, माइक्रो बियोलॉजिस्ट जिला जल जांच प्रयोगशाला गोड्डा के द्वारा विस्तार पूर्वक से सभी 12 पैरामीटर यथा (पी.एच, टरबीडीटी, कुल कठोरता, क्लोराइड, क्षारीयता, लोह तत्व, नाइट्रेट, क्लोराइड, फास्फेट, अमोनिया, सल्फेट ) आदि का जल जांच का एक-एक कर प्रदर्शन एवं WQMIS में प्रविष्ट के तरीके के बारे में जलसहिया  प्रशिक्षण दिया गया। साथ मे जल-जांच करवाते हुए जांच  तरीका को बताया गया। मौके पर प्रशिक्षण में सभी जलसहिया, प्रखंड के अन्य कर्मी एवं प्रखंड वास समन्वयक उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button