झांसी
राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ ने संसद को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झांसी । अल्प बचत अभिकर्ता संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में भाजपा सांसद अनुराग शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया । इसमें कहा गया कि देशभर में छह लाख अभिकर्ता है जिसमें चार लाख महिलाएं एवं दो लाख पुरुष हैं । वित्त मंत्रालय की बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए देशभर के डाकघर में नियुक्त हैं कमिश्नर से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं । वर्ष 2014 से सरकार ने कई योजनाओं में कमीशन बंद कर दिया एवं कई योजनाओं में कमीशन आधा प्रतिशत कर दिया गया है जिसकी वजह से अभिकर्ता अपने आप को बेरोजगार महसूस करते हैं । इस पर संसद ने अभिकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया ।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश गौड़, महामंत्री आनंद तिवारी, अभिषेक यादव, प्रतिपाल सिंह, जयप्रकाश रैकवार, लोकेंद्र झा, रतिराम राय, अर्जुन प्रजापति आदि मौजूद रहे ।

