ललितपुर

स्रोत पर आयकर कटौती के प्रावधानों को लेकर आहरण वितरण अधिकारियों के साथ हुई कार्यशाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आयकर विभाग, झॉसी द्वारा आयकर आयुक्त (टी0डी0एस0), कानपुर श्री संजय कुमार यादव के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागार में सभी कार्यालयों के विभागाध्यक्षों एवं आहरण वितरण अधिकारीयों के साथ स्रोत पर आयकर की कटौती से संबंधित प्रावधानों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीजे श्री सुनील कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
          जागरूकता शिविर के दौरान  आयकर अधिकारी ए0के0 सिंह एवं आयकर अधिकारी अजय भूषण द्वारा जिले के सरकारी कार्यालयों में पदस्थ वेतनभोगियों को अवगत कराया गया कि वह अपना आधार एवं पैन लिंक करवाये अन्यथा की स्थिति में 20 प्रतिषत की दर से स्रोत पर वेतन से कर की कटौती की जायेगी एवं लेखा विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया कि वह अपने अधीन पदस्थ कर्मचारियों एवं व्यक्तिगत कान्ट्रेक्टरों के आधार पैन लिंक न होने की स्थिति में अपरिहार्य रूप से 20 प्रतिषत की दर से स्रोत पर कर की कटौती करें।   कार्यशाला के दौरान  सरकारी कर्यालयों में पदस्थ कर्मचारियों को उनके आधार पैन लिकिंग की स्थिति को आयकर विभाग के साथ ई-फाईलिंग पोर्टल पर आसानी से चौक करने का तरीका बताया एवं यह भी बताया गया कि रू0 1000/- का चालान आयकर विभाग को भुगतान करके कोई भी व्यक्ति अपना आधार पैन लिंक स्वयं कर सकता है, अथवा करवा सकता है। जागरूकता शिविर के दौरान यह भी बताया गया कि आधार पैन लिंक न होने की स्थिति में यदि कोई व्यक्ति किसी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय करता है, तो उस पर 20 प्रतिषत की दर से स्रोत पर कर की कटौती की जायेगी।
          जागरूकता शिविर के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अंकुर श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 इम्तियाज अहमद, वरिष्ठ कोषाधिकारी अटल राज भास्कर, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, आयकर विभाग, आयकर निरीक्षक कल्पना जायसवाल, शीतल अग्रवाल एवं चार्डर्ट एकाउण्टेंट सहित सभी विभागों के आहरण वितरण अधिकारी उपस्थित रहे।
         इसके साथ ही जागरूकता शिविर के दौरान आयकर अधिकारियों द्वारा सरकारी कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के स्रोत पर कर की कटौती से संबंधित शंकाओं का समाधान भी किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button