बरेली

फरीदपुर टोल प्लाजा पर जागरूकता अभियान,सैकड़ों वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर टेप 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। फरीदपुर टोल  प्लाजा पर बुधवार को एन एच आई टी की टीम ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं यातायात विभाग के निर्देश पर घने कोहरे को देखते हुए वाहनों को दुर्घटनाओं से बचाने  के लिए टोल प्लाजा पर  को कोहरे को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने बढ़ती ठंड और घने कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत टोल प्लाजा से गुजरने वाले सैकड़ों चारपहिया वाहनों और अन्य धीमी गति से चलने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। ट्रैफिक कर्मियों और टोल कर्मचारियों ने वाहन चालकों को रोककर उन्हें कोहरे के दौरान सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया। कर्मचारियों ने चालकों को कोहरे के समय होने वाली दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। घने कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप होने से दूर से ही उनकी पहचान हो जाती है,जिससे हादसों में कमी लाई जा सकती है। वाहन चालकों को समझाया गया कि कोहरे के समय वाहन की गति नियंत्रित रखें, अनिवार्य रूप से हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर चलें। उन्हें आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखने और अचानक ब्रेक लगाने से बचने की सलाह भी दी गई। यह भी बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो जैसे वाहनों पर पीछे की ओर रिफ्लेक्टर होना बेहद आवश्यक है, ताकि तेज गति से आने वाले वाहन समय रहते सतर्क हो सकें। इस अभियान के दौरान एन एच आई टी के प्रोजेक्ट मैनेजर अंजनी कुमार एवं मैनेजर कासिम खान तथा एस के एम के मैनेजर पवन कुमार टोल मैनेजर संजीव कुमार गुप्ता, टोल प्लाजा कंट्रोलर शिफ्ट इंचार्ज अद्भुत मिश्रा,नरेंद्र सिंह, प्रियांशु गुप्ता,शैलेंद्र यादव,दिव्यांश,शुभम रवि,शरद,आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button