गाजियाबाद

लोनी बॉर्डर पुलिस ने हत्या के प्रयास व मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में हत्या के प्रयास व मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 18 दिसंबर 2025 को की गई।
पुलिस के अनुसार, 19 मई 2025 को बेहटा हाजीपुर की कॉलोनी में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच पुराने विवाद के चलते झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग की और जान से मारने की धमकियां दीं। इस मामले में थाना लोनी बॉर्डर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम की
जांच के आधार पर  20 मई 2025 को एक पक्ष के कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। वहीं, आज पुलिस टीम ने शेष वांछित आरोपी नितिन कुमार पुत्र फूल सिंह, निवासी बेहटा हाजीपुर, कृष्णा डेयरी के पास, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद (उम्र करीब 24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जिसके चलते दोनों पक्षों में कहासुनी और हमला हुआ था। आरोपी के खिलाफ इस प्रकरण में एक मुकदमा दर्ज है तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना लोनी बॉर्डर पुलिस शामिल रही। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button