गोड्डा
गोड्डा में मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। सूचना भवन में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस सादे समारोह में मनाया गया। इस अवसर पर एसडीओ वैद्यनाथ उरांव ने कहा कि हर साल 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है, जो 1992 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा राष्ट्रीय धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर घोषणा को अपनाने की याद दिलाता है। यह दिन भारत और दुनिया भर में अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा उनके सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें सम्मान समान अवसर प्रदान करने के महत्व पर जोर देता है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने अल्पसंख्यक समाज में खासकर मुस्लिम समाज को शिक्षा प्राप्ति पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी। मौके पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारूल हसन ने बताया कि भारत में कुल छह धार्मिक समुदाय जिसमें मुसलमान, सिख, बौद्ध, ईसाई और जैन अल्पसंख्यक में शामिल हैं।
जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी प्राण महतो ने कहा कि अल्पसंख्यक किसी एक धर्म को नहीं कहा जाता है। जिला योजना सह पंचायती राज पदाधिकारी फैजान सरवर ने कहा कि अल्पसंख्यक अधिकारों पर वैश्विक विमर्श को एक आकर देने में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दौरान झारखंड मदरसा शिक्षक संघ के महासचिव हामिदउल गाजी ने भी विचार व्यक्त किया।



