भोपाल

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी

रिजल्ट फरवरी महीने में जारी हो सकता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भोपाल: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 टेस्ट के संपन्न होने के बाद कल प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई उत्तर कुंजी द्वारा अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का अच्छे से मिलान कर लें। इस दौरान अगर वे किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो 20 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। आंसर की से उत्तरों का मिलान करके उम्मीदवार प्राप्त अंकों की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। आपको बता दें एमपीईएसबी की ओर से परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक करवाया गया था। एग्जाम दो शिफ्ट में सपन्न हुआ। पहली शिफ्ट के लिए परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 तक आयोजित हुई प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण एमपीईएसबी की ओर से विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जायेगा और फाइनल आंसर की तैयार होगी। अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर ही रिजल्ट जारी किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल के 7500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सूत्रों की माने तो एमपी कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट फरवरी माह में जारी हो सकता है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button