खैरथल
जिला बचाओं संघर्ष समिति की जन जागृति यात्रा शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल-तिजारा जिला का नाम बदलकर भृतहरी नगर करने तथा जिला मुख्यालय को अन्य स्थान पर ले जाने की मंशा के विरोध में खैरथल में जारी धरना बुधवार को 133 वें दिन भी अनवरत रहा।
धरना स्थल से आज जन जागृति टोलियों को रवाना किया गया जिला बचाओं संघर्ष समिति की जनजागृति टोलियां गांवों मे जिला का नाम बदलने और सैकड़ों बीधा जमीन खैरथल नगरपरिषद क्षेत्र मे होने के बाद भी जिला मुख्यालय के लिए जमीन आवंटन ना करने
और अन्य स्थानों पर ले जाने के पीछे से राजनेताओ को होने वाले व्यकि्त फायदे की मंशा को आम लोगों तक पहुचाने और आंदोलन के लिए समर्थन जुड़ाने का काम करेगी यह जानकारी संघर्ष समिति के पदाधिकारी गिरीश डाटा ने दी डाटा ने बताया की आगामी 23 दिसंबर को धरना स्थल पर ही किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती पर राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जायेगा
और अन्य स्थानों पर ले जाने के पीछे से राजनेताओ को होने वाले व्यकि्त फायदे की मंशा को आम लोगों तक पहुचाने और आंदोलन के लिए समर्थन जुड़ाने का काम करेगी यह जानकारी संघर्ष समिति के पदाधिकारी गिरीश डाटा ने दी डाटा ने बताया की आगामी 23 दिसंबर को धरना स्थल पर ही किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती पर राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जायेगा
धरनारत लोगों ने दो टूक कहा कि जब तक जिला मुख्यालय खैरथल में बनाए रखने और नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पर पुनर्विचार नहीं होता, तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
धरना स्थल पर जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों से लोग पहुंचकर अपना समर्थन जता रहे हैं।
धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने बातचीत में बताया कि हर गांव में इस आंदोलन की चर्चा है और आमजन मन से चाहता है कि जिला मुख्यालय खैरथल में ही बना रहे। वक्ताओं ने कहा कि खैरथल जिले का प्रमुख केंद्र है—यहां बड़ी मंडी है, रेलवे स्टेशन है और लोकेशन जिले के बीचों-
बीच होने से लोगों को प्रशासनिक, व्यापारिक और दैनिक कार्यों के लिए सुविधा मिलती है।
उन्होंने तर्क दिया कि प्रस्तावित अन्य स्थानों पर रेल सुविधा व पर्याप्त यातायात साधन नहीं हैं, जिससे आमजन को आने-जाने में अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस बदलाव के पीछे जनहित से इतर कारण समझ से परे हैं। ऐसे हालात में धरना देना कोई शौक नहीं, बल्कि जनता की मजबूरी बन गया है। जिला बचाओं संघर्ष समिति की जन जागृति टोलियों ने आज
हुसैनपुर खारोला दांतला अगवानी नस हासपुर नांगल संतोकदा गांव मे सम्पर्क किया इस मौके पर वीर सिंह ढिल्लों निक्की देवी , दीपक चौधरी गिरीश डाटा जमालुद्दीन योगेश गुर्जर प्रमोद ठेकेदार देवेंद्र गुप्ता,नारायण छागाणी, प्रकाश दादानी महेंद्र जांगिड़ रामबाबू तक्षक सहित अन्य लोग मौजूद रहे


