श्री पटना साहिब जाने वाले यात्रियों के लिए आज से रेलवे स्टेशन पर बंटेगा लंगर
श्री गुरु गोविंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति लगातार नवें वर्ष कर रही लंगर का आयोजन
महमूदपुर में दिलीप कुमार मिश्रा के सहयोग होगा लंगर का निर्माण,नौ साल पहले यहीं से शुरू हुई थी लंगर की सेवा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति की ओर से श्री पटना साहिब जाने वाले यात्रियों के लिए पारम्परिक लंगर का आयोजन आज से शुरू होगा। 52 दिवसीय लंगर 10 फरवरी तक चलेगा। लंगर की सारी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। लंगर समिति के संस्थापक बाबा मनोहर सिंह पिछले तीन दिनों से महमूदपुर में प्रवास कर रहे हैं।
बाबा मनोहर सिंह यहां 2017में आए और 5दिसम्बर 2017को नगर अमेठी के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लंगर समिति की स्थापना की। लंगर समिति की ओर से पंजाब मेल ट्रेन से श्री पटना साहिब जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर लंगर का वितरण करती है। पहले वर्ष लंगर बनाने का काम महमूदपुर में हुआ। पिछले आठ सालों तक लंगर का निर्माण चाणक्यपुरी मोहल्ले में होता रहा है।इस वर्ष नवें साल में बाबा मनोहर सिंह ने लंगर महमूदपुर में ही तैयार करने का निर्णय लिया है। पिछले तीन दिनों से तैयारी चल रही थी। बाबा मनोहर सिंह जी के साथ सुख-चैन सिंह,जंगबहादुर सिंह भी पंजाब से यहां लंगर की सेवा में आए हैं।
लंगर समिति के मुख्य सेवादार संजीव भारती और सचिव सदाशिव पांडेय ने नगर के नागरिकों से सेवा के कार्य में यथासंभव सहयोग की अपील की है।

