जर्जर बीड़ी अस्पताल पाकुड़ के समीप मदाक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
One arrested with intoxicating substance near dilapidated Bidi Hospital Pakur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ वरीय पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मालगोदाम रोड स्तिथ जर्ज़र बीड़ी श्रमिक, अस्पताल पाकुड़ में अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ के द्वारा कुमार अरबिंद वेदिया, अंचलाधिकारी पाकुड़ के नेतृत्व मे गठित विशेष जांच टीम के द्वारा छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान जर्ज़र बीड़ी श्रमिक अस्पताल पाकुड़ मे मादक पदार्थ का बिक्री कर रहे एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल द्वारा खदेड़कर उक्त वयक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़ाये गये संदिग्ध व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 08 पुड़िया ब्राउन शुगर वजन 1.76 ग्राम एवं उसके पास से 5790 रुपया को विधिवत जप्त किया गया तथा पकड़ाये वयक्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस पदाधिकारी द्वारा साझा की गई के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के क्रम में अपने सहयोगी के साथ मिलकर पाकुड़ थाना क्षेत्र में बंद रेलवे क्वाटर में तथा सोनाजोरी स्वराज ट्रेक्टर शोरूम का लॉकर से चोरी करने की बात स्वीकार किये हैं। चोरी किए गये रूपये मे से 5790 रुपया इसके पास से बरामद किया गया है तथा चोरी किए सामान स्मार्ट टी o वी o, लेपटॉप, टेब इत्यादि को बंगाल मे बेच देने कि बात कही गई। साथ ही चौरी किये गये सामानो की बरामदगी तथा अन्य संलिप्त अपराधकर्मिओं की गिरफ़्तारी हेतु छापेमारी जारी है। जप्त मादक पदार्थ एवं गिरफ्तार वयक्ति को थाना लाया गया। इस संबंध मे पाकुड़ नगर थाना में विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ कांड दर्ज किया गया है।



