हापुड़

हापुड़ में गंदे पानी के विवाद में किसान पर तस्ले से हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

हापुड़ । देहात थाना क्षेत्र के हापुड़ के ब्लॉक के गांव ददायरा में मंगलवार को गंदे पानी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत से काम कर लौट रहे किसान अरुण, पुत्र ओमवीर, पर एक ग्रामीण ने तस्ले से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ अरुण को ग्रामीणों ने हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जाता है कि हमलावर ने रास्ते में बैठकर विवाद शुरू किया। शोर सुनकर अरुण की मां और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। पीड़ित के पिता ने बताया कि दो दिन पहले भी कुछ लोगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की थी। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और कार्रवाई के निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button