शामली

सुराजकुंड मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। नगर के प्राचीन सुराजकुंड मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण की वेशभूषा में सजकर मंदिर पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है।

मंदिर के पुजारी जनार्दन मिश्रा ने बताया कि सुराजकुंड मंदिर का इतिहास वर्षों पुराना है। मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन तालाब को सूरजकुंड के नाम से जाना जाता है। जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों को श्रीकृष्ण की वेशभूषा में सजाकर नाव के माध्यम से सूरजकुंड की सैर कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि शाम के समय मंदिर परिसर से भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां निकाली जाएंगी। झांकियों को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button