कानपुर

दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद श्रमिकों को 501 कंबल वितरण का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : कड़ाके की ठंड को देखते हुए नेककाज चौरिटेबल सोसाइ‌टी द्वारा दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद श्रमिकों को 501 कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य की शुरुआत कानपुर प्लास्टिपैक लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील मेहता एवं उपाध्यक्ष अखिलेश गर्ग ने बताया कि नेककाज चैरिटेबल सोसाइटी कानपुर क्षेत्र में वर्ष 2015 से गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा निरंतर विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से करती आ रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष सुनील मेहता,उपाध्यक्ष अखिलेश गर्ग,अरुण मिश्रा,धर्मेंद्र अवस्थी,आलोक त्रिपाठी,एस. के. सिंह,एस.एन. सिंह, प्रमोद कुमार,के. के. सिंह,राम कुमार यादव सहित सोसाइटी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button