बाराबंकी
15 दिवसीय जरी जरदोजी प्रशिक्षण शिविर का समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र डालीगंज लखनऊ के तत्वाधान मे पंचायत भवन बड़ागांव मे चल रहे 15 दिवसीय जरी जरदोजी प्रशिक्षण शिविर का समापन सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम एव खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने किया तथा प्रशिक्षण के दौरान महिलाओ द्वारा की गयी कारीगरी का अवलोकन किया।
प्रशिक्षण शिविर मे मौजूद महिलाओ से रूबरू होते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम ने कहा कि
सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजना चला रही है. स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार योजना द्वारा भी आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है.महिलाए प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना खुद का रोजगार कर रही है उन्होंने कहा कि महिलाएं हुनरमंद बनेंगी तभी देश का संपूर्ण विकास होगा, क्योंकि आर्थिक रूप से सशक्त और कुशल महिलाएं न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाती हैं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाती हैं और नई दिशा देती हैं, जिससे सामाजिक-आर्थिक प्रगति होती है.।
खण्ड शिक्षा अधिकारी जानेंद्र कुमार ने कहा कि महिलाओं ने अपने कर्म से समाज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर यह साबित किया है कि किसी भी क्षेत्र में वे पुरुषों से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हुई हैं और अपने हक के लिए प्रभावपूर्ण ढंग से लड़ाई लड़ती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए जो योजनाएं बनाई गई है वह आगे आकर उसका लाभ लें।
खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र डालीगंज लखनऊ की प्राचार्य श्रीमती तनुजा ने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद के तहत जिले में जरी-जरदोजी के तहत स्वरोजगार अपनाने के लिए अनुसूचित जाति की महिलाओ को 15 दिन का जरी जरदोजी का प्रशिक्षण दिया गया है। प्राचार्य ने कहा कि आज के समय में महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। खादी ग्रामाउद्योग महिलाओं को इस प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करने का प्रयास कर रही है।
इस मौक़े पर सहायक विकास अधिकारी कृषि विजय कुमार ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सचिव जैसराम, उत्तम कुमार वर्मा प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह प्रशिक्षक महशर जहां, पंचायत सहायक सैय्यदा बानो सहित प्रशिक्षार्थी महिलाए मौजूद रही।



