हल्द्वानी
एमआईईटी कुमाऊँ के बीसीए छात्रों का दो दिवसीय औद्योगिक भ्रमण संपन्न
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हल्द्वानी। एमआईईटी कुमाऊँ के कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग विभाग द्वारा बीसीए के 40 विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय औद्योगिक भ्रमण एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रबंध निदेशक डॉ. बी. एस. बिष्ट के नेतृत्व तथा कार्यकारी निदेशक डॉ. तरुण सक्सेना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रथम दिन विद्यार्थियों ने नोएडा स्थित ऐपस्क्वाड्ज़ सॉफ्टवेयर प्रा. लि. का भ्रमण किया, जहां श्री विशाल रंजन ने तकनीकी सत्र के माध्यम से सॉफ्टवेयर उद्योग की कार्यप्रणाली, करियर अवसरों एवं उभरती तकनीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को उद्योगोन्मुख कौशल विकास के लिए अल्पकालिक पाठ्यक्रमों के महत्व से भी अवगत कराया।
द्वितीय दिन आई.पी.ई.सी. इंजीनियरिंग कॉलेज में जेनरेटिव एआई विषय पर शैक्षणिक सत्र आयोजित हुआ, जिसे डॉ. कुमुद कुंदू ने संबोधित किया। सत्र में एआई के औद्योगिक उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कुंदू को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

