बॉयज इंटर स्टेट हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए पांच मैच
उज्जैन, बैतूल, इंदौर, नरसिंहपुर और गुना जीते

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : स्वर्गीय रमणिक लाल त्रिवेदी की स्मृति में जिला हॉकी संघ द्वारा प्रशासन के सहयोग से आयोजित इंटर स्टेट मेन्स हॉकी टूर्नामेंट स्थानीय शहीद चन्द्रशेखर एस्टोटर्फ मैदान में २४ दिसम्बर से खेली जा रही है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन २५ दिसम्बर को पांच मैच खेला गया। इसमें उज्जैन, बैतूल, इंदौर, नरसिंहपुर व गुना की टीम विजयी हुई। टूर्नामेंट के तीसरे दिन शुक्रवार को ७ मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच ३१ दिसम्बर को खेला जाएगा।
*इनके बीच हुआ मैच*
इसमें पहला मैच देवास व उज्जैन के बीच खेला गया। ये मैच काफी रोमांचक रहा और दोनों ही टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें उज्जैन ३-२ गोल से विजयी हुई। दूसरा मैच बैतूल व दमोह के बीच खेला गया। इसमें बैतूल के खिलाडिय़ों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुये ६-२ गोल से मैच जीता। वहीं तीसरा मैच इंदौर व सागर के मध्य खेला गया। इसमें इंदौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुये ७-० गोल से एकतरफा जीत प्राप्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया। चौथा मैच नरसिंहपुर व बड़वानी के बीच खेला गया। इसमें नरसिंहपुर के खिलाड़ी शुरू से ही हावी रहे और ८-० गोल से विजयी हुए। वहीं आज का अंतिम व पांचवां मैच गुना व रायसेन के बीच खेला गया। इसमें गुना टीम के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते ७-१ गोल से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के तीसरे दिन ७ मैच खेले जाएंगे।
*शुक्रवार को इनके बीच होगा मैच*
टूर्नामेंट के तीसरे दिन शुक्रवार को ७ मैच खेला जाएगा। इनमें पहला मैच खरगोन व श्योपुर के बीच व दूसरा मैच हरदा व छतरपुर के मध्य, तीसरा मैच टीकमगढ़ बनाम भोपाल, चौथा मैच उज्जैन व बैतूल के बीच, पांचवा मैच बालाघाट व शिवपुरी, छटवां मण्डला व धान के मध्य एवं सातवां मैच उमरिया बनाम रतलाम के बीच खेला जाएगा। उक्ताशय की जानकारी वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी राजकुमार शांडिल्य द्वारा दी गई।
टूर्नामेंट में खेल प्रेमी दर्शकों से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील हॉकी म.प्र संघ के उपाध्यक्ष विजय वर्मा, नेहरू स्र्पोटिंग क्लब अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी राधेलाल दौने, सुशील वर्मा, राजेश सेवईवार, रमेश उके, तुषार मानकर, गोपाल वर्मा, वामन उके, फिरोज खान, सुधांशु तिवारी, उमेश मालाधरी, गणेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने की है।




