ललितपुर

पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेईजी की जन्मशताब्दी पर सक्षम द्वारा श्रीबाबूलाल फूलमाली स्मारक पर वाजपेईजी के 101वें जन्मदिन को मनाया गया। श्रीवाजपेईजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर याद किया गया। सक्षम महामंत्री अजय साइकिल ने कहा कि श्रीवाजपेईजी ने अपने जीवन काल में देश के लिए समर्पित होकर कार्य किये अपने प्रधानमंत्री काल में उन्होंने सड़कों का जाल बिछाया, किसानो की मदद की, सेना का मनोबल बढ़ाया और हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाया। उनके कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान अजय साइकिल, अभिषेक सोनी, रवींद्र जैन, दीपक सिंघई, पीयूष मिली, देवेंद्र, अनुज जैन, चेतन सेन, रवि पटेल, इमरान खान, हमजा कुरैशी, सुमेर खान, दीपेन योगी, अर्जुन राठौर आदि व्यापारी एवं आमजन उपस्थित होकर सभी ने वाजपेईजी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button