झुंझुनू

राष्ट्रीय जात महासंघ ने चौधरी चरणसिंह की जयंती मनाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। मुकुंदगढ़ मंडी मिनी सचिवालय के मीटिंग हॉल में राष्ट्रीय जाट महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनिष डोटासरा के सानिध्य में भारत रत्न चौधरी चरणसिंह की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पबाना सरपंच विजेंद्र डोटासरा ने चौधरी चरणसिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगरपालिका चेयरमैन मुकुंदगढ़ मनीष चौधरी ने चौधरी चरणसिंह को किसानों का मसिहा बताया।संचालन ⁠मुकुंदगढ मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने किया। इस मौके पर रामनाथ बांगडवा,भँवर सिंह पटवारी,राजेश एचरा घोड़ीवारा, इन्द्राज मील पूर्व सरपंच, अध्यापक महेंद्र डूडी एवं सुरेन्द्र डीटीओ ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर महावीर सैंसवास, जय प्रकाश सोऊ, महरचंद बिर्ख पूर्व पार्षद , ⁠जितेन्द्र पबाना, ⁠संजय बिर्ख , ⁠अमित बिर्ख , ओपी बिर्ख पूर्व पार्षद , सीपी जांगिड पार्षद , मूलचंद सैनी पार्षद , ⁠बजरंग जांगिड, ⁠हरलाल मुहाल , विजय सिंह मुहाल, ⁠विजेंद्र डांगी, रमेश मुहाल, सुधीर मुहाल, विरु मील, मनोज खीचड़ , कपिल शर्मा , प्रदीप, ⁠कालू शर्मा एवं ⁠लीलू शर्मा उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button