झुंझुनू

पुष्कर में 9 नवंबर को होने वाले राष्ट्रीय जाट सम्मेलन पर चिड़ावा में बैठक 4 नवम्बर को 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चिड़ावा। चौधरी कोलोनी चिड़ावा स्थित सामुदायिक भवन में 4 नवंबर मंगलवार को सुबह 11 बजे जाट समाज के गणमान्य नागरिको की बैठक का आयोजन किया जाएगा। 9 नवंबर को पुष्कर में राष्ट्रीय जाट शताब्दी सम्मेलन में जाने से पहले चिड़ावा में जाट समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों को सामुदायिक भवन चिड़ावा में मंगलवार को सुबह 11 बजें बैठक में समाज मे व्याप्त कुरीतियों, गरीब बच्चों की शिक्षा, समाजसेवा ओर किसी प्रकार का कोई भी बिंदु जो कि समाज के लिए उपयोगी हो के उपलक्ष में मंगलवार को बैठक होगी। जाट महासंघ ने समाज के सभी सामाजिक संगठन, संस्थाओं, नागरिकों, गणमान्य लोगों और जाट समाज के सभी साथियों से अनुरोध किया हैं कि मंगलवार सुबह 11 बजें समय पर पहुंचे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button