बालाघाट

हज़रत हक्कू शाह बाबा दरगाह में ख्वाजा गरीब नवाज का सालाना उर्स आज से

2 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के किए जाएगे आयोजन

पिछले 51 वर्षों से चली आ रही परंपरा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : पिछले 52 वर्षों से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेन रोड स्थित आस्ताना ए औलिया, शहर कुतुब, हजरत हक्कू शाह बाबा चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की दरगाह में ख्वाजा गरीब नवाज अजमेरी का सालाना उर्स मनाया जा रहा है।जिसके तहत 2 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन दरगाह कमेटी द्वारा किए गए हैं।जहां ख्वाजा गरीब नवाज अजमेरी के उर्स मुबारक पर 26 दिसंबर शुक्रवार को बैहर चौकी से दरगाह शरीफ के लिए शाही संदल निकाला जाएगा तो वही बाद नमाजे ईशा महफिल ए मिलाद शरीफ,व तकरीर का आयोजन होंगा।तो वही उर्स मुबारक के इस मौके पर 27 दिसंबर शनिवार को सुबह कुरआन ख्वानी, दरूद खानी, सामुहिक दुआ व फातिहा का आयोजन कर दरगाह परिसर में शाम को लंगर ए आम का वितरण किया जाएगा।जिसके उपरांत रात्रि 9 बजे शमा महफिल कव्वाली का आयोजन होगा।जिसमे कव्वाल शहंशाह ए हिंदुस्तान ख्वाजा गरीब नवाज अजमेरी की शान में अजीमो शान कलाम की प्रस्तुति देंगे। जिसके अगले दिन 28 दिसंबर रविवार को आस्ताना ए औलिया हजरत हक्कू साहब बाबा चिश्ती रहमतुल्ला अलैह के दरबार से,अजमेर शरीफ के लिए चादर भेजी जाएगी। दरगाह कमेटी ने उर्स मुबारक के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।
 *अजमेर भेजी जाएगी मन्नतों की चादर*
          पिछले कई वर्षों से दरगाह शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज अजमेरी का सलाना उर्स मनाया जा रहा है।इसी क्रम में इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमो के आयोजन किए गए हैं। जहां महफिले मिलाद ,तकरीर का प्रोग्राम, कुरआन ख्वानी, अटूट लंगर, महफिले शमा कव्वाली का आयोजन होगा ।अकीदतमंदों द्वारा बाबा के आस्ताने में अकीदतओं के फूल और चादर पेश की जाएगी। वही देश मे अमन चैन शांति आपसी भाईचारे की दुवाएं होंगी।जिसके बाद हक्कू शाह बाबा दरगाह से मन्नतों की चादर अजमेर दरगाह भेजी जाएगी।
            राकेश सिंगारे,दरबार अध्यक्ष मंजूर अली बाबू, सचिव विनायक टेंभरे,ज़ेरे सरपरस्त खादिम नज़ीर अहमद कादरी, कलीम अहमद कादरी, सगीर अहमद ख्वाजा गरीब नवाज उर्स कमेटी,हज़रत हक्कू शाह बाबा उर्स कमेटी, पदाधिकारियों सदस्यों ने उक्त आयोजन से पहुचने की गुजारिश की हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button