बेतुल

बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा जुआ और ठगी जैसे अपराध दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल साइबर अपराध प्रकरण में लापरवाही, थाना प्रभारी को नोटिस जिले में सामने आए एक साइबर अपराध जैसे गंभीर प्रकृति के प्रकरण में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही एवं मामले के पंजीयन में अनियमितता के आरोपों को लेकर संबंधित थाना प्रभारी (टीआई) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि प्रकरण के पंजीयन एवं प्रारंभिक विवेचना में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का समुचित पालन नहीं किया गया। इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारी से निर्धारित समय-सीमा में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, जांच उपरांत यदि आरोप प्रमाणित पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोतवाली थाना क्षेत्र में आए दिन अपराध बढ़ते ही नजर आ रहे हैं जुआ सट्टा जैसे कई गंभीर अपराध शहर के अंदर थाना कोतवाली के अंदर पनप रहे हैं जिस पर थाना प्रभारी नीरज पाल की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में है जब से कोतवाली का प्रभार संभाले है तब से अपराधी लोग बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। आज तक किसी सट्टा जुआ खाबड़ पर कोई कार्यवाही नहीं की गई ऑनलाइन साइबर ठगी का कारोबार भी धड़ल्ले से फल फूल रहा है हाल ही में 10 करोड़ की ठगी का मामला सामने आने पर भी आरोपी बृजेश महाजन को कैसे 15 दिन के अंदर जमानत मिल गई क्या थाना प्रभारी द्वारा हेरा फेरी कर मामला बनाया गया या मोटी रकम लेकर मामले में लीपापोती कर दी गई है जल्द ही सच आएगा सामने
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button