बरेली

साइबर ठगों ने बनाई रुहेलखंड विश्वविद्यालय की क्लोन वेबसाइट

रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। छात्र-छात्राओं में भ्रम उत्पन्न करने और धोखाधड़ी के लिए साइबर ठगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जैसी क्लोन वेबसाइट बना ली है। इस फर्जी क्लोन वेबसाइट पर विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम, सेमेस्टर, कोर्स समेत विभिन्न सूचनाएं पोस्ट कर दीं। अधिकारिक वेबसाइट की नकल करते हुए क्लोन वेबसाइट को समान रूप दे दिया। विश्वविद्यालय के वेबसाइट कोऑडिनेटर ने अज्ञात के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वेबसाइट कोऑडिनेटर डॉ. अख्तर हुसैन ने बताया कि विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in है। विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा का दुरुपयोग और छात्र-छात्राओं में भ्रमण की स्थिति पैदा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट की नकल करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने www.mjpru.org.in नकली क्लोन वेबसाइट बनाकर विश्वविद्यालय के तमाम कार्यक्रम, योजनाएं आदि इस पर पोस्ट कर दिए हैं। उनका कहना है कि फर्जी वेबसाइट सुनियोजित धोखाधड़ी का हिस्सा प्रतीत होती है। असली जैसी दिखने वाली क्लोन वेबसाइट पर छात्र-छात्राओं से शुल्क समेत अन्य संवेदनशील जानकारियां भी ली जा रही हैं।
उनका कहना है कि क्लोन वेबसाइट के जरिये छात्र-छात्राओं से ठगी की जा सकती है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कड़ी कार्रवाई और वेबसाइट को ब्लॉक कराना छात्र-छात्राओं के हित में बेहद आवश्यक है। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। साइबर क्राइम सेल की मदद ली जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button