पाकुड़
पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान
Anti-crime vehicle checking campaign in Pakur Mufussil police station area

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर शुक्रवार, 27 दिसंबर 2025 को पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की। वाहन चालकों के कागजातों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



