झुंझुनू
सूरजगढ़ के दीपक कुमार ठोलिया का आरएएस में 85 वीं रैंक प्राप्त करने पर ससुराल भोड़की में अभिनंदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। सूरजगढ़ के दीपक कुमार ठोलिया का आरएएस परीक्षा 2023 में 85 वीं रैंक प्राप्त करने पर ससुराल भोड़की में स्वागत किया गया। ठोलिया का ससुराल पक्ष ने राजस्थानी परंपरानुसार फूलमाला पहनाकर चुनरी का साफा बंधवाकर अभिनंदन किया। गोकुल चंद माहिच ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में भोड़की सरपंच नेमीचंद जांगिड़, ठोलिया के ससुर मोहरसिंह महला, ढाणीयां भोड़की सरपंच प्रतिनिधि विद्याधर सिंह गिल, मोहर सिंह, महेश कुमार, बंशीधर महला, दिलीप, महेंद्र, हरफूल सिंह, गोकुलचंद, रामनिवास, मांगूराम फूलाराम, सोनाराम, बबलेश, रामस्वरूप, फूलचंद, अमित महला, रामनाथ शैलेष खरींटा, किसान महासभा की तहसील उपाध्यक्ष शिवनाथ, अशोक, शिवलाल सहित कई लोग मौजूद रहे।


