खैरथल
भीषण शीतलहर के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों का 4 दिन का अवकाश रहेगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: खैरथल-तिजारा जिले में पड़ रही भीषण शीतलहर को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनज़र महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए दिनांक 02 जनवरी 2026 से 05 जनवरी 2026 तक कुल पाँच दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
जिला कलेक्टर डॉ. शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि घोषित अवकाश की अवधि के दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं विभाग से संबंधित अन्य आवश्यक शासकीय कार्य पूर्ववत रूप से संपादित करती रहेंगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
प्रशासन के इस निर्णय से शीतलहर के प्रकोप से छोटे बच्चों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


