अंतर-जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का भव्य समापन
Grand finale of Inter-District Youth Exchange Programme

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज मेरा युवा भारत के अंतर्गत आयोजित अंतर-जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आज नेहरू युवा केंद्र, साहिबगंज में भव्य समापन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारीबाग जिले से आए कुल37 प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह,अनुशासन और सक्रिय सहभागिता के साथ विभिन्न सत्रों,सामाजिक गतिविधियों,सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रशिक्षण कार्यशालाओं में भाग लिया।समापन समारोह के अवसर पर अतिथियों ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए युवा शक्ति की भूमिका,नेतृत्व क्षमता,राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान एवं सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा प्रतिभागियों को कार्यक्रम से प्राप्त अनुभवों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण युवा एकता एवं सामाजिक विकास के संकल्प के साथ हुआ।प्रतिभागियों ने इस आदान-प्रदान कार्यक्रम को अपने जीवन के लिए प्रेरणादायक एवं अनुभववर्धक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया।



