अमरपाड़ा में डीबीएल कोल कंपनी की सीएसआर पहल, स्कूली बच्चों को बैग व खिलौने वितरित
DBL Coal Company's CSR initiative in Amarpada, distributed bags and toys to school children

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के अमरड़ापाड़ा प्रखण्ड के पचवारा सेन्ट्रल कोल ब्लॉक अंतर्गत विस्थापित गांव कटहलडीह में डीबीएल सेंट्रल स्कूल कंपनी द्वारा महर्षि माही आदिवासी कल्याण इंग्लिश स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएसआर योजना के तहत स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं खिलौनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कथाल्डीह ग्राम प्रधान नायकी सोरेन की उपस्थिति में डीबीएल कोल कंपनी के स्थानीय परियोजना प्रमुख (एबीपी) बृजेश कुमार ने बच्चों को सामग्री वितरित की। इस अवसर पर बृजेश कुमार ने बच्चों को आने वाले वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि डीबीएल कोल परियोजना से विस्थापित इस गांव में संचालित विद्यालय को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। आगामी वर्ष में कंपनी द्वारा विद्यालय में कई शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सीएसआर योजना के तहत बैग और खेल सामग्री पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए। विद्यालय के संरक्षक सोनाराम सोरेन ने इस पहल के लिए डीबीएल कोल कंपनी की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा पूर्व में भी विद्यालय को निरंतर सहयोग दिया जाता रहा है। स्कूल में बेंच-डेस्क, कंप्यूटर सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम में डीबीएल कंपनी के सीनियर लायजनिंग मैनेजर संजीव कुमार सिंह, लायजनिंग मैनेजर संजय दास, जे.पी. राय, अनंत कुमार, भावेश दिवाकर, ग्रामीण सुभाष सोरेन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।



