गोड्डा
महागामा नगर पंचायत का राहत अभियान, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। लगातार बढ़ती कड़ाके की ठंड और कनकनी शीतलहर को देखते हुए महागामा नगर पंचायत ने मानवीय जिम्मेदारी निभाते हुए बड़ा राहत अभियान चलाया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल के स्पष्ट दिशा-निर्देश पर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 14, 15 एवं 17 में गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर दिलदार अंसारी के नेतृत्व में किया गया। अभियान के दौरान नगर पंचायत के सभी कर्मी मौजूद रहे और पूरी तत्परता के साथ जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाई। कंबल पाकर ठंड से जूझ रहे लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण ठंड के समय प्रशासन का यह सहयोग उनके लिए जीवनरक्षक साबित हो रहा है।नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शीतलहर को देखते हुए आगे भी नगर क्षेत्र के अन्य वार्डों में कंबल वितरण एवं अन्य राहत कार्य लगातार जारी रहेंगे, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से वंचित न रहे। मौके पर सिटी मैनेजर रोहित कुमार गुप्ता, सुपरवाइजर राजकुमार यादव, सुपरवाइजर चंदन कुमार, सुपरवाइजर ललन कुमार शर्मा, पर्यवेक्षक फिरोज अंसारी आदि उपस्थित थे।




