भोपाल
मप्र आबकारी आरक्षक भर्ती के एडमिट कार्ड 30 जून को जारी
253 पदो के लिए लगभग 2 लाख अभ्यर्थी परीक्षा शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भोपाल: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा इस साल की तीसरी भर्ती परीक्षा जुलाई माह में आयोजित करेगा ये भर्ती परीक्षा एमपी आबकारी आरक्षक भर्ती 2024 की है इसकी परीक्षा 5 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा शुरू होने से 4-5 दिन पहले इसके एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे संभावना है कि 30 जून तक एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं इस परीक्षा में लगभग 2 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं ये परीक्षा भोपाल इंदौर समेत 13 शहरों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे तक और दूसरी पाली 2: 30 से 4:30 तक होगी इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्नों का हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम से होगा। सभी प्रश्नों का स्तर हाईस्कूल स्तर का होगा। जिसका पाठ्यक्रम निम्नानुसार है सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान से 40 अंक बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरूचि से 30 अंक विज्ञान एवं सरल अंक गणित 30 अंक रहेगा आपको बता दे एमपी आबकारी आरक्षक के लगभग 253 पदों पर भर्ती होगी इस साल के अंत तक 253 पदो पर भर्ती पूरी हो सकती है मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बीते दिन 2 लाख नई भर्तियां करने की बात कही है मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक लगभग 1 लाख सरकारी पदों पर नियुक्तियां हो सकती है
नई एडवांस टेक्नोलॉजी लाने की तैयारी
एमपीईएसबी आगामी परीक्षाओं में नई एडवांस टेक्नोलॉजी लाने की तैयारी कर रही है मिली जानकारी अनुसार अभी तक आधार कार्ड, बायोमैट्रिक पहचान को सबसे सटीक माना जाता था। अब धोखेबाजों ने इसमें भी सेंध लगा दी है। इसके बाद ईएसबी में हुई बैठक में अब दो सिक्योरिटी फीचर्स को लागू करने की तैयारी की जा रही है1-आईरिस पहचान 2-फेस पहचान इन नए एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स पर विचार किया जा रहा है, जिन्हें कुछ परीक्षाओं में लागू कर अध्ययन किया जाएगा।



