गोड्डा
कुर्मीचक पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों में मरमाहत माहौल
प्रेम राज ना आया..या दहेज के डिमांड पर सिमट गई ऋतू की जिंदगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुर्मीचक गांव में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, थाना प्रभारी ने तुरंत लिया संज्ञान
मेरी बच्ची को मारा क्यों, घर से निकाल देता या छोड़ देता, प्रेम प्रसंग में हुई थी शादी : राजेश पाल
गोड्डा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुर्मीचक गांव में नव विवाहिता 20 बर्षीय ऋतू कुमारी के फांसी लगाकर मौत का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि घटना के बाद पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आनंद साहा की की ओर से त्वरित संज्ञान लिया गया है। हालांकि घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 9:00 बजे ही बंद कमरे में उसने फांसी लगाने की घटना को अंजाम दिया है, ऐसा पति ललन रविदास की ओर से पुलिस के समक्ष कहा गया है। पति और सास के द्वारा पुलिस को बताया गया कि रात में खाना खाने के बाद कमरे में विवाहिता के जाने के उपरांत दरवाजा बंद कर दिया गया। रात में ठंड रहने के कारण आग तापने के बाद जब दरवाजा खोलने के लिए बोले तो दरवाजा नहीं खोली। पूरी रात बीत जाने के बाद लड़के पक्ष की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई। यहां पर पुलिस के शक का दायरा शुरू हो गया। दूसरी ओर ग्रामीणों की ओर से लड़की के पिता को सुबह 4 बजे दूरभाष पर जानकारी दी गई। तदुपरांत पिता की ओर से पुलिस को सूचना प्रेषित किया गया। इसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मृतका का पंचम नाम तैयार किया। इसके साथ ही पति को पुलिस द्वारा कस्टडी में ले लिया।
क्या कहते हैं नव विवाहिता के पिता
इधर, मामले को लेकर नव विवाहिता के पिता कुमार पाल की ओर से बताया कि प्रेम प्रसंग के बाद उसके लड़की की शादी ललन रविदास से हुई थी। 17 अक्टूबर 2024 में शादी के उपरांत लड़के पक्ष की ओर से दहेज की बात भी कहीं जा रही थी। विवशता पूर्वक पिता ने कहा कि उनकी लड़की को घर से निकाल देता, छोड़ देता, मारा क्यों। रात में घटना होती है इसके बावजूद पति और सास के द्वारा उन्हें कोई भी सूचना नहीं दी जाती है। बेटी के मौत की सूचना ग्रामीण की ओर से उन्हें मिलती है। जब प्रेम प्रसंग में शादी किया था, दहेज की बात क्यों।
पंखा में लटका हुआ मिला नवविवाहिता का शव
इधर, जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे के पंख में लटका हुआ शव विवाहिता का बरामद किया है। पुलिस की ओर से पूरी तरह से कमरे का तलाशी लिए जाने के उपरांत विवाहिता का शव उतार कर पंचनामा तैयार किया गया है। इसके बाद पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एक ही पंचायत के रहने वाले लड़का लड़की को हुआ था प्यार
घटना के बाद यह खुलासा हुआ है कि लड़का लड़की दोनों एक ही पंचायत के रहने वाले थे। साथ में दोनों पढ़ाई भी किया करते थे। इसी क्रम में दोनों में प्यार भी हुआ था। बताया जा रहा है कि लड़की का मायका तिलोबजार था, जबकि उसका ससुराल कुर्मीचक था।
ससुर आखिर क्यों हुआ फरार, है किस बात का डर
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर लड़की की सास और पति मौजूद थे। लेकिन ससुर गंगाधर दास घटनास्थल से गायब था। ससुर आखिर क्यों फरार हुआ, उसे किस बात का डर था। दूसरी ओर विवाहिता के डेड बॉडी के साथ सास सदर अस्पताल आई हुई थी। सास साथ रही, वह कहीं फरार नहीं हुई। पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है।
मामले में बोले मुफस्सिल थाना के थानेदार
इस मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने बताया कि गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ऋतु कुमारी उम्र करीब 20 वर्ष, पति ललन कुमार दास ग्राम रतरती थाना, गोड्डा मुफ्फसिल जिला गोड्डा फांसी लगा ली है। पंचनामा तैयार कर उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतू भेजा जा रहा है। आवेदन प्राप्त होते ही आवेदन अनुसार अग्रिम कारवाई की जा रही है।




