बरेली
राजश्री में मेवरिक्स क्लब द्वारा ’’न्यू इयर कार्निवाल’’ में मची धूम
कारनामा द डीजे बेस्ड बैण्ड की धुनों पर दर्शक थिरकने को हुए मजबूर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित राजश्री इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बुधवार को मेवरिक्स क्लब के द्वारा नव वर्ष-2026 के आगमन के उपलक्ष्य में ’’न्यू ईयर कार्निवाल’’ का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान में अध्यनरत सभी छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्साह, खुशी और आनन्द के साथ म्युजिकल एक्टिविटीज के साथ नव वर्ष का स्वागत किया।
सायंकाल में लाइव पर फॉर्मेंस के दौरान कारनामा द डीजे बेस्ड बैण्ड के द्वारा पंडाल में मौजूद सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्निवाल का उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, प्रबंध निदेशक रोहन बंसल, सी0ओ0ओ0 ऋषभ बंसल एवं ट्रस्टी पीयूष गुप्ता ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डीजे और बैण्ड की धुनों से सराबोर इस खुशी और धूमधाम के अवसर पर चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि हमें नव वर्ष का स्वागत पूर्ण उत्साह और उमंगों के साथ करना चाहिए, जिससे जीवन भर हम ऊर्जावान बनें रहे। साथ ही उन्होंने इस नव वर्ष शुभागमन के उपलक्ष्य में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के बेस्ट परफॉर्मर जैसे डांस में बी0बी0ए0 से पूजा एवं अंशिका, सिंगिंग में एल0एल0बी0 से खतीब, पोएट्री में नदीम, रैम्प वॉक में एन0सी0सी0 से अनु तथा बेस्ट स्टॉल में फ्लेबर जंक्शन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्हें जीवन में यूं ही आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया। कार्निवल के ईवनिंग शो के दौरान कारनामा द डीजे बेस्ड बैण्ड के कलाकारों की टीम ने एक से एक बेहतरीन पेशकश देते हुए पंडाल में दर्शकों में उपस्थित प्रत्येक को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के आयोजन में संस्थान के डीन एकेडमिक प्रोफेसर साकेत अग्रवाल, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी सहित मेवरिक्स क्लब इंचार्ज धर्मवीर सिंह, अभिषेक यादव,गौरव यादव का सहयोग रहा।




