ललितपुर

विकास का नया संकल्प हर गाँव, हर राह होगी सुगम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नव वर्ष के पावन अवसर पर जिले की प्रगति को नई रफ्तार देते हुए विकास खण्ड- महरौनी के ग्राम कुम्हैढी में चार महत्वपूर्ण विकास अभियानों का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी की पहल पर समस्त सार्वजनिक स्थलों विद्यालय, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केन्द्र, शमशान, आंगनबाडी, धार्मिक स्थलों को वारहमासी पहुँच मार्ग से जोडने हेतू मनरेगा एवं केन्द्रीय वित्त व राज्य वित्त से सम्पर्क मार्ग वनाये जाने हेतु विशेष अभियान के तहत राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने ग्राम कुम्हैढी में दो सम्पर्क मार्गों का विधिवत शुभारम्भ किया। तत्पश्चात राजस्व विभाग के अन्तर्गत असहाय गरीबों को कम्बल वितरित किये गये। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी आजम अली, व्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अरविन्द सिंह, प्रधान प्रकाशनारायन निरंजन, पंचायत सचिव भगवान दास निरंजन व रवि गोस्वामी, हृदेश कुमार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व ग्राम के संभ्रांतगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश विदुआ पत्रकार ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button