ललितपुर

प्रभातफेरी से शारीरिक व मानसिक लाभ प्राप्त होता है – मनोज कुमार तिवारी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
तेर ईफाटक – महाकाल प्रभातफेरी तेरईफाटक के भक्तजनों द्वारा नित्यप्रति तेरई गांव में प्रभातफेरी निकाली जाती है। सैकड़ों की संख्या में बच्चे, महिलाएं व पुरुष प्रभातफेरी में शामिल होते हैं ।इस प्रभातफेरी से गांव के लोगों में परिवर्तन दिखाई देने लगा है । गांव में स्वच्छता पर विशेष ध्यान  ग्रामीणों द्वारा दिया गया है। प्रभातफेरी के भक्तजनों को संबोधित करते हुए महाकाल प्रभातफेरी के संरक्षक मनोज कुमार तिवारी ने प्रभातफेरी से जीवन में क्या लाभ है इस विषय पर अपने उद्गार प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रभातफेरी से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, जैसे कि रक्त संचार बढ़ता है, मांसपेशियों में बल आता है, और पाचनशक्ति बढ़ती है। प्रभातफेरी से मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है, जैसे कि मस्तिष्क तरोताजा रहता है, विचारशक्ति में वृद्धि होती है, और आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रभातफेरी से आध्यात्मिक लाभ भी होता है, जैसे कि ईश्वर स्मरण से सौंदर्य, बल, स्मरण शक्ति, बुद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त होता है। प्रभातफेरी से सामाजिक लाभ भी होता है, जैसे कि लोगों के बीच एकता और सहयोग बढ़ता है, और सामूहिक संकीर्तन से मन और विचारों को पवित्र बनाया जा सकता है। प्रभातफेरी से पर्यावरणीय लाभ भी होता है जैसे कि सुबह की, स्वच्छ और शुद्ध हवा मिलती है, और प्रकृति के सुंदर दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है । इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी , छोटेलाल प्रजापति ,बाबूलाल शिवहरे ,राजपाल राजपूत,आशाराम शिवहरे,कोमल अहिरवार,देशराज कुशवाहा,मुकेश कुमार राजपूत,रामकुमार साहू ,धर्मेन्द्र साहू, सतीष पाण्डेय , श्याम रैकवार, अरुण शिवहरे , पंकज भारद्वाज ,प्रहलाद झा ,मनोज कुशवाहा ,महेंद्र सिंह परिहार, रबी कुशवाहा, शिवराज कुशवाहा, जयकुमार भारद्वाज,रुपेश योगी , मनोज साहू , सौरभ रैकवार , अन्जली झा, रामेश्वर कुशवाहा ,प्रमोद साहू ,देवेन्द्र राजपूत, दीपक भारद्वाज , राज राजपूत , दीपक रैकवार,वीरभान कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा ,आशाराम कुशवाहा , रामस्वरूप कुशवाहा समेत सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।आजकी विशेष उपस्थिति में विश्व हिन्दू परिषद प्रखण्ड तालबेहट के उपाध्यक्ष उदयभान सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तालबेहट के सहखण्डकार्यवाह कृष्ण मूर्ति बबेले रहें।अन्त में राकेश राजपूत व डा सुनील राजपूत के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button