अमरोहा

महिलाओं के अधिकारों की अग्रणी योद्धा और नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता थी सावित्रीबाई फूले 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर : अमरोहा के हसनपुर मे अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ हसनपुर के बैनर तले माता सावित्रीबाई फूले की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन नगर के मैथिली गार्डन में किया गया। वक्ताओं द्वारा विचार गोष्ठी में माता सावित्रीबाई फूले के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया।
         अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ हसनपुर के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि माता सावित्रीबाई फूले का जन्म 03 जनवरी 1831 नायगांव जिला सितारा महाराष्ट्र में हुआ था।वह भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, सामाज सुधारक, कवयित्री और महिलाओं के अधिकारों की अग्रणी योद्धा थी। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फूले के साथ मिलकर 19 वीं शताब्दी में छुआछूत, जातिवाद, बाल विवाह और विधवा उत्पीड़न जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। उनका जीवन महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण का प्रतीक है, जो आज भी लाखों महिलाओं को प्रेरित करता है।वह एक ऐसी महिला थी जिन्होंने उस समय के पितृसत्तात्मक और जातिगत समाज की बेड़ियों को तोड़ने का साहस दिखाया। वह बचपन से ही वे विद्रोही स्वभाव की थी और शिक्षा प्राप्त करने के लिए घर-घर जाकर लड़कियों को प्रेरित करती थी। उनकी जयंती को बालिका शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
      महामंत्री विनोद कुमार गौतम ने कहा कि सावित्रीबाई फूले का कृतित्व मुख्य रूप से शिक्षा, साहित्य और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में रहा। वह न केवल शिक्षिका थी, बल्कि संस्थापक, लेखिका और कार्यकर्ता भी थी। शिक्षा क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने 1848 में पुणे में भारत की प्रथम बालिका विद्यालय की स्थापना की, जहां वे स्वयं प्रथम शिक्षिका बनी। इसके बाद उन्होंने कई बालिका स्कूल खोले। उनका मानना था कि शिक्षा ही महिलाओं को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कर सकती है।
        समाजसेवी एवं गौतम बुद्ध जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने कहा कि उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फूले के साथ मिलकर लड़कियों और वंचितों की शिक्षा के लिए अभूतपूर्व कार्य किया। भारत का पहला बालिका विद्यालय खोला।सत्यशोधक समाज की स्थापना में मदद की और सामाजिक समानता के लिए जीवन भर संघर्ष किया। जिससे वह महिला सशक्तिकरण और नारीवाद की प्रतीक बन गयी।
   गोष्ठी को अम्बेडकर उद्धान समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गौतम,जाटव सभा के अध्यक्ष जगवीर सिंह मौर्य,जाटव महासभा के अध्यक्ष अरविंद कुमार अन्ना, लवी सागर आदि ने भी सम्बोधित किया।
      इस अवसर पर गौतम बुद्ध जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम, अम्बेडकर उद्धान समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गौतम,अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ हसनपुर के कोषाध्यक्ष करणवीर सिंह, उपाध्यक्ष जगवीर सिंह मौर्य, पूर्व सभासद अरविंद कुमार अन्ना,लवी सागर, सुरेश सिंह, पवनराज जाटव,कमल सिंह, जसवंत सिंह,मुखराम सिह, जंगबहादुर, मुकेश उर्फ मुखिया जाटव, कपिल कुमार उर्फ कालू,दिनेश कुमार, राजाराम,शिवम, सोमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button