ललितपुर

 एसआईआर में कार्यरत हेमलता कुशवाहा की असमय मृत्यु

पैसे एवं उचित इलाज न मिलने से हो रही शिक्षा मित्रों की मौते

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय टगर बिरधा में कार्यरत शिक्षामित्र हेमलता की विगत माह एसआईआर बीएलओ में ड्यूटी लगी थी। विगत दिवस एसआईआर का कार्य करते समय अचानक तबियत खराब हो गई थी, जिन्हें आनन फानन में झांसी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां पर हालात में सुधार न होने पर उन्हें एम्स हॉस्पिटल भोपाल रिफर कर दिया था जहां पर ब्रेन हेमरेज का आपरेशन हुआ था। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण शिक्षा मित्र एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा आर्थिक मदद की थी एवं जिलाधिकारी ललितपुर ने भी एक लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई थी। लेकिन उक्त शिक्षा मित्र हेमलता की जान नहीं बच पाई। उक्त शिक्षामित्र महरौनी विधानसभा के 411 की बीएलओ का कार्य कर रही थी। वर्तमान में बीएलओ कार्य में तनाव ज्यादा हुआ। बीएलओ का 500 अल्प मानदेय मिलता है, जो भी कभी टाइम से नहीं दिया जाता। अधिकांश 90 प्रतिशत शिक्षा मित्रों की ड्यूटी बीएलओ कार्य में लगा दी जाती है। साथ ही विभागीय कार्य करना पड़ता है। उक्त शिक्षा मित्र वर्ष 2006 से कन्या प्राथमिक विद्यालय बिरधा के विद्यालय में कार्यरत थी। समायोजन होने के बाद कम्पोजिट टगर बिरधा में नियुक्त थी। समायोजन निरस्त हो जाने के बाद से ही अवसाद में रहने लगी थी। उनके एक लड़का एवं लड़की है। शिक्षा मित्रों को अल्प मानदेय मिलता हैं। ऐसी स्थिति में वह इलाज नहीं करवा पा रहे है। सरकार से आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं मानदेय वृद्धि हेतु मांग भी कर चुके हैं। आज धीरे धीरे शिक्षा मित्र काल के गाल में समाते जा रहे हैं। आज संगठन के पदाधिकारियों ने पहुंचकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्रों के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस, बृजेश कुमार टोटे, अशोक शर्मा, सुदामा प्रसाद दुबे, नीलम तिवारी, कमलापति दुबे, प्रमोद साहू, परमानंद, वृन्दावन अहिरवार, साधना राजपूत, महेंद्र साहू, जगभान अहिरवार, राजेंद्र यादव आदि ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button