ललितपुर

शहर में अलाव की देखी व्यवस्थाएं

निराश्रित व्यक्तियों को पहुंचाया गया रैन बसेरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
ललितपुर। शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में पालिका की टीम द्वारा रात्रि में रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, प्रमुख चैराहों, हॉस्पिटल, मंदिरों आदि के आसपास खुले में सो रहे गरीब, असहाय निराश्रित व्यक्तियों को पालिका द्वारा संचालित किये जा रहे रेन बसेरों में पहुंचाये जाने हेतु अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम द्वारा कई निराश्रित व्यक्तियों को रेन बसेरा में पहुंचा गया। अभियान में रात्रि टीम द्वारा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड, मंदिर, जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाते हुए निराश्रित व्यक्तियों के लिए जागरूक किया गया। राजस्व निरीक्षक आशुतोष द्वारा समस्त निराश्रित व्यक्तियों से अपील की गई कि जिला प्रशासन व नगर पालिका द्वारा शीत लहर के बचाव हेतु कोतवाली सदर के सामने व डाईट के सामने स्थित रेन बसेरा का संचालन किया जा रहा है, जो भी व्यक्ति रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मंदिर, जिला अस्पताल आदि स्थलों पर रात्रि में खुले में सो रहे है वह उक्त स्थलों पर पहुंचकर विश्राम कर सकते है। इसके अलावा टीम में मौजूद वरिष्ठ लिपिक अभिषेक चौबे द्वारा रेन बसेरा, सेल्टर होम एवं पालिका द्वारा जलाये जा रहे अलावा आदि का निरीक्षण किया गया, जहां पर सस्मस्त व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गई। वहीं रेन बसेरा में तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया गया किया कोई भी रेन बसेरा के आसपास खुले में न सोये, जो भी व्यक्ति रेन बसेरा में आश्रय लेने आता है, उसकी जानकारी तथा पहचान सम्बन्धी दस्तावेज लेकर उन्हें आश्रय दिलाये जाना सुनिश्चित करें। ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि शीतकालीन ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका द्वारा 02 टीमों का गठन किया गया है, जिसमें टीम 01 में 13 कर्मचारी एवं टीम 02 में 14 कर्मचारी तैनात किये गये है, जो रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मंदिर, जिला अस्पताल, प्रमुख चैराहों, हॉस्पिटल, आस पास खुले में सो रहे व्यक्तियों से संपर्क कर उन्हें रेन बसेरा में आश्रित होने हेतु जागरूक करेगें। इस राजस्व निरीक्षक आशुतोष, लिपिक हबीब खान, लिपिक अभिषेक चौबे, लिपिक चन्द्रविनोद मिश्रा, लिपिक अमित पाराशर, देवकी कुशवाहा, सुनील कुमार, सुनील डोडवानी, फरदीन खान सहित पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button