बेतुल
बैतूल मोटर साईकल से 15,400 किमी धार्मिक यात्रा पूर्ण लौटे रावत दम्पत्ति
ग्यारह दोहे रामायण समिति ने किया भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़े पवित्र स्थलों के दर्शन के उद्देश्य से निकली 15,400 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटे दंपति महेशचंद्र रावत एवं ममता रावत का मंगलवार को उनके निज निवास विनोबा वार्ड में भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया गया। रावत दंपति ने यह साहसिक एवं आस्था से परिपूर्ण यात्रा मोटरसाइकिल से पूरी की। यात्रा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के वनवास काल से संबंधित माने जाने वाले सभी प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक यात्रा से क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा एवं धार्मिक चेतना का नया संचार हुआ यात्रा को बताया प्रेरणादायक है। स्थानीय श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों ने पुष्प मालाएं पहनाकर रावत दंपति का अभिनंदन किया तथा उनकी साहसिक यात्रा की सराहना की। ग्यारह दोहे समिति के श्याम टेकपुरे ने इस यात्रा को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर रावत परिवार को मोटरसाइकिल से इतनी लंबी और कठिन यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी। स्वागत समारोह में रामायण पाठ मंडल के श्याम टेकपूरे, शिवनंदन श्रीवास, राजेश धोटे, नाथूराम ठाकरे, शिवराज परिहार, राहुल झरबड़े, दिलीप सोनपुरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



