चरही घाटी में सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड चरही थाना क्षेत्र चरही घाटी में अज्ञात वाहन बाइक चालक को रौंदा बाइक चालक की मौके पर हो गई मौत। वहीं चरही ही घाटी में एक तरफ फिर जाम की स्थिति बन गई है बाइक चालक जी बाइक से जा रहे थे उसे मोटरसाइकिल का नंबर है UP16BY4621 राँची तरफ से चल कर हज़ारीबाग तरफ जा रहे थे। वही घाटी में अज्ञात वाहन के द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार को कुचलदी और मौके स फरार हो गए। मोटरसाइकिल सवार का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि कहां के रहने वाले थे चरही एनएच पर लगातार सड़क दुर्घटना में कई लोगो की जाने चली गई। चरही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हज़ारीबाग भेज दिया गया। वंही बीते सोमवार को भी एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुआ था जो एक 10 वर्ष की बच्चे की जान गया था। और 5 से 6 घंटा परिवार वाले ने सड़क को जाम कर दिया गया था।



