बोकारो में अब बुलडोजर के सामने सांसद है खड़ा, बीएसएल और संसद आमने-सामने
Now the MP is standing in front of the bulldozer in Bokaro, BSL and Parliament face to face.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो में अतिक्रमणकारियों पर कहर बरपा रहे बुलडोजर के सामने आज धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो एक प्रकार से खड़े हो गए। इस कारण एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ #अभियान के रुक जाने की प्रबल संभावना दिख रही है। सांसद के इस अंदाज से विस्थापितों में गजब की नाराजगी तो सिटी में अवैध और अतिक्रमण कर बसे और व्यापार कर रहे लोगों के बीच उत्साह और हर्ष दिख रहा है। बोकारो स्टील सिटी प्रबंधन ने 02 से 04 दिसंबर 2025 तक संपदा #court के आदेश पर जिला प्रशासन के द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी अर्थात मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में 03 दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। 02 दिसंबर के अभियान में सिटी सेंटर के दर्जनों अवैध दुकानों को हटाया गया। 03 दिसंबर को इस अभियान के खिलाफ सड़क पर फुटपाथी दुकान बैठ गए। इस दिन प्रबंधन ने 02 दिसंबर को हटाए गए दुकानों से खाली हुई जमीन की फेसिंग अर्थात सीमेंट के पिलर के साथ कंटीले तारों की घेराबंदी की। 04 दिसंबर को अभियान दल बोकारो स्टील city के लक्ष्मी मार्केट पहुंचा और कुछेक दुकानों पर बुलडोजर ने कहर ढ़ाया। इसके बाद यह अभियान रुक गया लेकिन प्रशासन और प्रबंधन ने सार्वजनिक घोषणा कर कहा कि अभियान जारी रहेगा।
सांसद ढुल्लू महतो इस दौरान दिल्ली में थे। आज अर्थात 07 दिसम्बर को इस मामले में वे मैदान में उतरे। सबसे पहले हटाए गए दुकानों से खाली हुई जमीन पर चल रही फेसिंग को रोकने के लिए प्रबंधन को निर्देश दिया। आज ही सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से साफ – साफ कहा कि मैने पहले भी कहा है और आज फिर कह रहा हूं, बिना वैकल्पिक व्यवस्था किसी भी झुग्गी, झोपड़ी, दुकान आदि को नहीं हटाने दूंगा। जिला प्रशासन ने अगर मजिस्ट्रेट दिया है तो #झारखंड सरकार दोषी है। इस मामले से मैने स्टील मंत्री की अवगत करा दिया है। उपायुक्त से भी मैने बात कर स्पष्ट कह दिया है कि नियम विरुद्ध कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। एनपीटी आपको यह बता दे कि अतिक्रमण को लेकर यहां के नेता और जनता दो भाग में बट गए हैं। विस्थापितों से जुड़े अधिकांश लोग खुलेआम अतिक्रमण हटाने के पक्ष में है और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी इनके साथ खड़े हैं। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष जयदेव राय, राष्ट्रीय जनता दल के नेता आदि अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ खड़े हैं। इस मामले पर बोकारो विधायिक श्वेता सिंह फिलहाल मौन हैं। देखना दिलचस्प होगा कि यह अभियान रूपी ऊंट किस करवट बैठता है ?



