सिंगरौली
एनटीपीसी विंध्याचल मे नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत विंध्य चिकित्सालय मे मेगा नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। समावेशी एवं सतत स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक सशक्त कदम उठाते हुए एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा दिनांक 7 जनवरी 2026 को विंध्य अस्पताल में एक मेगा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर से 813 लाभार्थी लाभान्वित हुए, जिससे समाज को दृष्टि और आशा का अमूल्य उपहार प्राप्त हुआ। विस्तृत जांच के उपरांत लगभग 300 लाभार्थियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया, जबकि 11 मामलों में लघु शल्य चिकित्सा की अनुशंसा की गई। यह पहल रोके जा सकने वाले अंधत्व की रोकथाम एवं जीवन की गुणवत्ता में सुधार के प्रति स्टेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
शिविर में ओपीडी सेवाएं साइट एंड लाइफ समिति से पधारे प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आर. सी. दुआ एवं डॉ. नितिन दुआ, साथ ही डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ (वरिष्ठ विशेषज्ञ – विंध्य अस्पताल) द्वारा प्रदान की गईं, जिससे उच्च स्तरीय जांच एवं उपचार सुनिश्चित हुआ।



